खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शनिवार रात नैनीताल-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप गौला बाईपास पर खड़े डंपर के पीछे से बाइक सवार जा टकराए थे, हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई थीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया था, जहां दोनों के इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपी दबोचे स्टूडियो से शक्तिफार्म तक ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, POCSO में केस दर्ज

बताते चले कि गौलापार बाईपास रोड के पास आंवला गेट चौकी के समीप एक डंपर गौला से रेता बजरी लेकर आ रहा था. इस दौरान डंपर बीच सड़क में खराब होने के कारण हाईवे के बीचो-बीच खड़ा था. अंधेरा होने के चलते पीछे से आ रही बुलेट सवार खड़े डंपर से टकरा गए. हादसे में दो बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. घटना की सूचना लोगों ने 108 सेवा और पुलिस को दी.

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी नेपाल में छिपे यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज

वहीं 108 सेवा के आने में देरी के चलते पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल युवकों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया. जहां दोनों का इलाज चल रहा था. दोनों युवक लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ के रहने वाले हैं. एक युवक का नाम राजवर्धन और एक करन जोशी है, जो करीब 20 साल के हैं. जिनमें से करन जोशी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  🎓 उत्तराखंड के 200 सरकारी स्कूलों में जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शिक्षा मंत्री के निर्देश: छात्रों की पढ़ाई नहीं होगी बाधित, आत्मनिर्भरता पर जोर

करन जोशी हल्दूचौड़ डूंगरपुर निवासी की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad