ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

घटना पौड़ी जनपद के अंतर्गत थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र की है। चार दोस्त घूमने आए थे। इस दौरान वे नहाने के लिए गंगा में उतरे। तभी एक युवक डूब गया।

हल्द्वानी – साफ्टवेयर इंजीनियर की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, पत्नी और दोनों बच्चे हुए घायल

ऋषिकेश में बदरीनाथ राजमार्ग पर कौड़ियाला-सिंगटाली के पास एक युवक गंगा में डूब गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना मुनि की रेती पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ढालवाला की टीम ने गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक का शव बाहर निकाला।

एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि घटना पौड़ी जनपद के अंतर्गत थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र की है। रविवार शाम सिंगटाली में चार दोस्त गमरी थाना त्यूनी निवासी निशान सिंह रावत पुत्र होशियार सिंह रावत, ग्राम मरोड़ थाना कैंपटी निवासी शुभम नौटियाल पुत्र सुंदरलाल नौटियाल, विकासनगर निवासी अमन सिंह तोमर और आराकोट त्यूनी निवासी यश रावत पुत्र गोविंद सिंह रावत घूमने के लिए आए थे।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

सिंगटाली के समीप चारों दोस्त नहाने के लिए गंगा में उतर गए। जिसमें निशान सिंह रावत(24) नहाते समय गंगा में डूब गया। जिससे उसके अन्य साथियों में चीख-पुकार मच गई। उसके साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसडीआरएफ ढालवाला की डाइविंग टीम के डायवर मातबर सिंह ने अंधेरे में गंगा में करीब 15 से 20 फीट गहराई में जाकर डूबे युवक के शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए एम्स में भेज दिया है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

दिल्ली की महिला को गंगा में डूबने से बचाया

त्रिवेणीघाट पर गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आई एक महिला पर्यटक को आपदा राहत दल के जवानों ने डूबने से बचा लिया। जल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह करीब पौन आठ बजे एक महिला पर्यटक त्रिवेणीघाट पर गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

चीख पुकार सुनकर घाट पर तैनात आपदा राहत दल के जवान उत्तम भंडारी और नागेंद्र सजवाण ने तत्परता दिखाते हुए गंगा में छलांग लगाई और डूब रही महिला पर्यटक को सकुशल बाहर निकाला। महिला की पहचान नई दिल्ली के इस्माइलपुर बदरपुर निवासी मीरा देवी पत्नी अमर सिंह के रूप में की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad