खबर शेयर करें -

पहाड़ों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार देर रात धाना चूली -पहाड़पानी मोटर मार्ग के चौरलेख के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए

बिन्दुखत्ता – सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत, यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने जा रही युवती

पहाड़ों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार देर रात धाना चूली -पहाड़पानी मोटर मार्ग के चौरलेख के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  ​बिन्दुखत्ता की बेटी मनीषा बिष्ट बनी सेना में लेफ्टिनेंट, पूर्व विधायक नवीन दुमका ने दी बधाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। जिसमें सवार सभी लोग एक पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे। वहां से लौटते समय चोरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से पहले व्यावसायिक गैस आपूर्ति के लिए नई SoP जारी; होटलों और अस्पतालों को मिलेगी प्राथमिकता

नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट अघरिया की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। वहीं विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता के घायल होने पर प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से पहले व्यावसायिक गैस आपूर्ति के लिए नई SoP जारी; होटलों और अस्पतालों को मिलेगी प्राथमिकता

‘अतीक से भी ज्यादा खतरनाक है मुख्तार, वो कभी भी…’, पुलिस अधिकारी ने बताई अंसारी के आतंक की कहानी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad