ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता के संजयनगर निवासी ऑनरी कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी की 25 वर्षीया पुत्री की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

छह मैग्नीट्यूड का भूकंप 20 से 21 मी. तक खिसका सकता है जोशीमठ और भटवाड़ी की जमीन,

निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के संजयनगर निवासी ऑनरी कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी की 25 वर्षीया पुत्री की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजयनगर-2 निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी अपनी पुत्री कुमारी रेनू उम्र 25 वर्ष को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में हो रही एक परीक्षा में शामिल करने के लिए अपनी स्कूटी से लालकुआं की ओर को आ रहे थे कि हनुमान मंदिर के समीप उनकी स्कूटी का टायर अचानक फट गया, और स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क में रगड़ती हुई हुई काफी दूर तक गई,

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

दुग्ध उत्पादक के घर में आग लग जाने के कारण लाखो रूपये का सामान हुआ जलकर राख, दुग्ध संघ द्वारा की गयी आर्थिक सहायता

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

इस दौरान जहां लक्ष्मण सिंह घायल हो गए, वही स्कूटी के पीछे बैठी उनकी बेटी रेनू सिर में चोट आ जाने के चलते बेहोश हो गई, जिसे पहले हल्द्वानी के निजी अस्पताल उसके बाद बरेली भोजीपुरा के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जहां आज रेनू ने दम तोड़ दिया, रेनू के निधन से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, आज देर शाम गौला नदी में मृतका रेनू का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया, लक्ष्मण सिंह के एक पुत्र जबकि तीन पुत्रियां हैं जिसमें सबसे छोटी रेनू थी, परिवार में रेनू के अलावा सभी विवाहित हैं।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

स्कूल जा रही पांचवीं की छात्रा को सांड ने कुचला, हादसे के बाद परिवार में पसरा मातम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad