खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, लालकुआं 

बरेली से लालकुआं को आ रही पैसेंजर ट्रैन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पंतनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं मृतक की जेब से क्षतिग्रस्त हालत में मृतक का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है जिसमें उसका नाम मुकेश निवासी मध्य प्रदेश लिखा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  (लालकुआं ब्रेकिंग): विधायक पर अभद्र टिप्पणी, FIR

पांचवी के छात्र ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या, परीक्षा में तनाव का मामला आया सामने

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली से लालकुआं को आ रही यात्री रेलगाड़ी जैसे ही शाम 3: 30 बजे शांतिपुरी और नगला स्टेशन के बीचो बीच पहुंची थी तभी रेलवे लाइन के किनारे खड़ा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पंतनगर की पुलिस पहुंच गई है और उन्होंने मृतक युवक की शिनाख्त करने के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के आसपास लग रही है, यात्री रेलगाड़ी के चालक के अनुसार उन्होंने पटरी के पास खड़े युवक को देखा तो कई बार हार्न बजाया परंतु वह वहां से नहीं हटा, जिसके चलते ट्रेन की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

संदिग्धावस्था में पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, सहेली पर हत्या का शक, मामला दर्ज 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad