खबर शेयर करें -

हरिद्वार में कक्षा पांच में पढ़ने वाले छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। बेटे के इस कदम से परिजन सदमे में हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

26 फरवरी 2023, आज का राशिफल: रविवार के दिन आज तुला वाले ठगों और अपरिचितों से दूर रहें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'

परीक्षा के तनाव में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दादूपुर गोविंदपुर का है। यहां रहने वाले दिलशाद का बेटा अदनान स्थानीय दुर्ना दीक्षा पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था।

परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह से ही वह परेशान दिख रहा था। दोपहर ढाई बजे वह अपने कमरे में गया और पंखे से फंदा लगाकर उस पर लटक गया। दस मिनट बाद परिजन अंदर पहुंचे तो फंदे पर उसे लटका देखा तो चीख पड़े।

यह भी पढ़ें -  Breaking: यहां गोला नदी में बहा छात्र, रेस्क्यू जारी, देखिए वीडियो

आनन-फानन पंखे से उतारकर उसे रानीपुर झाल स्थित भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि अदनान की परीक्षाएं शुरू होने वाली थी, जिसको लेकर वह तनाव में था।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं (बड़ी खबर) सांसद अजय भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर रिबन काटकर किया लोकार्पण, नगर के प्रवेश मार्गों को मिला नया व आकर्षक स्वरूप

मारपीट की वजह से फिर टला MCD स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव, बीजेपी जाएगी न्यायालय,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad