खबर शेयर करें -

गांव से मंदिर को रवाना हुई नाबालिग के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया है। काफि खोजबीन के बाद भी कुछ पता न चल पाने से चिंतित स्वजनों ने राजस्व पुलिस से नाबालिग को खोजने की गुहार लगाई है।

स्वजनों के अनुसार नाबालिग आखरी बार खैरना बाजार में देखी गई है तब से उसका कुछ पता नहीं चल सका है। स्वजनों ने अनहोनी का अंदेशा भी जताया है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे ज्याडी गांव स्थित घर से खैरना क्षेत्र में मंदिर जाने की बात कहकर निकली नाबालिग के लापता होने से स्वजन चिंता में हैं।

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

नाबालिग के भाई लोकेश बोरा के अनुसार छोटी बहन बीते सोमवार को मंदिर जाने को रवाना हुई। काफि देर तक घर न पहुंचने पर खोजबीन शुरु की गई पर कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी जुटाने पर उसके आखरी बार खैरना बाजार क्षेत्र में देखें जाने की जानकारी मिली है। बहन का कुछ पता न चल पाने से भाई लोकेश ने राजस्व उपनिरीक्षक भुजान को ज्ञापन सौंप बहन की गुमशुदगी दर्ज करने तथा सुरक्षित खोजने की गुहार लगाई है। नाबालिग के स्वजनों ने अनहोनी का अंदेशा भी जताया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad