खबर शेयर करें -

काशीपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लड़कियों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी मौजूदा समय में डेटिंग एप के माध्यम से 8 लड़कियों के संपर्क में था. आरोपी 20 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दे चुका था. आरोपी के खिलाफ पूर्व में देहरादून, नैनीताल में मुकदमे दर्ज हैं.

एसपी काशीपुर अभय सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 12 नवम्बर को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने काशीपुर में जनसुनवाई की. जिसमें एक महिला ने शिकायत दर्ज कराकर बताया कि कुछ समय पहले मेट्रीमोनियल साइट पर चारू चन्द्र जोशी नामक व्यक्ति ने उससे शादी के लिए संपर्क किया. जान पहचान बढ़ने पर युवती को अपने विश्वास में लेकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया. आरोपी की बातों पर विश्वास कर युवती व उसकी सहेली आ गईं और परमानेंट जॉब लगाने के लिए आरोपी द्वारा 8,57,000 हजार रुपये धोखाधड़ी कर ली गई

यह भी पढ़ें -  ⚡ धामी सरकार का बड़ा फैसला: ₹676 करोड़ से बदलेगा उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर

मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन कर विवेचना की गई. जांच के दौरान पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी चारु लड़कियों से डेटिंग एप और मेट्रोमोनियल साइट से संपर्क करता है. झांसे में लेने के बाद आरोपी उन्हें सरकारी जॉब लगाने की बात कह कर लाखों रुपए ऐंठ लेता है. जांच में ये भी पता चला कि अभी आरोपी 8 लड़कियों से साइट के माध्यम से बातचीत कर चुका है.

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक

साथ ही अब तक वह 20 लाख की धोखाधड़ी कर चुका है. सर्विलांस की मदद से आरोपी चारू चन्द्र जोशी हाल निवासी हॉल फ्रेंड्स कॉलोनी दो नहरिया हल्द्वानी नैनीताल को को मुखानी थाना क्षेत्र हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ नैनीताल, ऋषिकेश और जनपद में 7 मुकदमे दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी नेपाल में छिपे यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad