ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

इस साल के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदकों की घोषणा कर दी गई है. इस बार देशभर में 140 पुलिसकर्मियों को इस पदक से नवाजा जाएगा. इसमें उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर भगवान महर का नाम भी शामिल है.

उत्तराखंड पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उत्तराखंड पुलिस का एक जवान इस साल केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा जाएगा. इस जवान का नाम सब इंस्पेक्टर भगवान महर है. नाम सब इंस्पेक्टर भगवान महर को प्रीति हत्याकांड का खुलासा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा जाएगा.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भावुक हुए विधायक सुमित हृदयेश, बोले- मेरी जान को खतरा; परिवार की फोन टैपिंग का लगाया आरोप

सब इंस्पेक्टर भगवान महर अभी नैनीताल जिले में चोरगलिया थाने के प्रभारी के पद पर तैनात हैं. वे देश भर के उन 140 पुलिसकर्मियों में शामिल हैं जिन्हें गृह मंत्री पद से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान 15 अगस्त को दिल्ली में दिया जाएगा.भगवान महर ने 2018 में उत्तराखंड के थाना खानपुर के ग्राम अवधि में प्रीति हत्याकांड का खुलासा करने में हम भूमिका निभाई थी. जिसमें 2022 में तीन आरोपियों को न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई थी. जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने भगवान महार का नाम गृहमंत्री पुरस्कार के लिए भेजा था.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती सड़क हादसे में घायल, पत्नी को भी आई चोटें; हालत में सुधार

भगवान महर की इस उपलब्धि पर नैनीताल पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों में खुशी का माहौल है. उन्होंने कहा यह उत्तराखंड के लिये गौरव का पल है. एसओ चोरगलिया ने भी भगवान महर को शुभकामनाएं दी हैं. बता दें भगवान महार
केंद्रीय गृह मंत्री पदक पाने वाले इस वर्ष एकमात्र पुलिसकर्मी हैं.

बता दें केंद्रीय गृह मंत्री पदक देने की शुरुआत 2018 में अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने के लिए की गई थी. केंद्रीय गृहमंत्री पुरस्कार की घोषणा प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को की जाती है. पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 15 सीबीआई के, 12 एनआईए के, 10 यूपी पुलिस, 9 केरल पुलिस, 8 राजस्थान पुलिस, 8 तमिलनाडु पुलिस के साथ ही उत्तराखंड पुलिस के दारोगा वर्तमान में एसओ चोरगलिया भगवान महर को यह सम्मान 15 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा दिया जाएगा.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट, ₹16 हजार की आर्थिक सहायता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad