खबर शेयर करें -

नए साल का जश्न जगह-जगह शुरू हो चुका है और पुलिस ने जश्न मनाने वालों के साथ खलल डालने वालों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि नए साल के जश्न के दौरान नशे में वाहन न चलाएं। ऐसे में पकड़े गए तो नए साल का जश्न जेल में मनाना पड़ सकता है। जश्न में खलल डालने वालों की जगह भी जेल ही होगी। 

यह भी पढ़ें -  लालकुआं पीएचसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, जल्द खुलेगा 'शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र'; एक्स-रे मशीन और डॉक्टर की होगी नियुक्ति

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर रविवार को कोतवाल राजेश कुमार यादव डॉग स्क्वाड टीम के साथ हल्द्वानी बस अड्डे पहुंचे। डॉग स्क्वाड की मदद से बस अड्डा परिसर के साथ ही बाजार और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई। काठगोदाम पुलिस ने भी एहतियाती कार्रवाई की। एसएसपी ने बताया कि पार्टी के दौरान सड़क हादसों को लेकर गंभीरता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें -  🟥 🟥दुबई के 900 करोड़ के ब्लूचिप घोटाले का मास्टरमाइंड पकड़ा गया! देहरादून में छिपा बैठा था—फूड डिलीवरी ने कर दी पोल 😳🚨

तेज रफ्तार या नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पहाड़ से मैदान और मैदान से पहाड़ की ओर जाने वालों पर खास नजर है। किसी भी प्रकार से शहर का माहौल खराब करने, हुड़दंग करने, सार्वजनिक रूप से शराब पीने वालों को हवालात में डाला जाएगा। टैक्सी, बसों में अधिक सवारियां ढोने पर वाहन सीज किया जाएगा।