खबर शेयर करें -

मंदाकिनी नदी में डूबने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत, दो बहनों का था इकलौता भाई, तीन युवक गांव से तिलवाड़ा बाजार आए हुए थे। दोपहर बाद ये तीनों नदी में नहाने गए जहां शुभम डूब गया था। छात्र दो बहनों का इकलौता भाई था।

यूट्यूबर को नैनीताल हाई कोर्ट से राहत, नैनीताल के डीएसए मैदान में लहरा रहे भगवा झंडे पर किये थे सवाल खड़े

यह भी पढ़ें -  🚨 बाघ एक्सप्रेस में बड़ी वारदात! महिला का बैग काटकर उड़ाए जेवर-नकदी, 5 बदमाश फरार

रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में मंदाकिनी नदी में नहाते समय एक पॉलिटेक्निक के छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र दो बहनों का इकलौता भाई था। बुधवार को दोपहर करीब 2:45 बजे गैड-कंडारा गांव के तीन युवक मंदाकिनी नदी किनारे नहाने गए थे। इसी दौरान शुभम (19) पुत्र राजवीर सिंह नेगी का पैर फिसल गया जिससे वह नदी में गिरकर डूब गया।

यह भी पढ़ें -  🚨 Birthday Party से लौट रही छात्रा से सरेआम छेड़छाड़! विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई

साथियों ने नदी तत्काल कूदकर शुभम को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस व स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से युवक को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तिलवाड़ा चौकी प्रभारी संयोगिता रावत ने बताया कि तीनों युवक गांव से तिलवाड़ा बाजार आए हुए थे। दोपहर बाद ये तीनों नदी में नहाने गए जहां शुभम डूब गया था। बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर, घटना के बाद से युवक के घर, परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  ​उत्तराखंड: (ब्रेकिंग) धामी कैबिनेट का बड़ा विस्तार: 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश

ट्रक से कुचलकर मासूम की हुई दर्दनाक मौत, स्कूल जाते वक़्त हुआ हादसा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad