खबर शेयर करें -

बड़ी खबर। हरियाणा बस की टक्कर से घायल गर्भवती हथिनी की मौत” रामपुर रोड पर सुबह मारी थी टक्कर। 

हल्द्वानी के बेलबाबा मदिंर के पास आज सुबह हरियाणा रोडवेज की बस ने एक हथिनी को मारी टक्कर। घटना में हथिनी गंभीर रूप से हुई थी घायल। सुबह से चल रहा था घायल हथिनी का उपचार “डॉक्टर की टीम के द्वारा किया जा रहा था उपचार ।

वही शाम लगभग 5:00 बजे इलाज के दौरान हथिनी ने तोड़ा दम, वन विभाग की टीम ने नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की शुरू।

यह भी पढ़ें -  🛕 बदरीनाथ चढ़ावा घोटाला: आरोपी प्रमोद नौटियाल 4 दिन पुलिस रिमांड पर, CCTV में नोटों की गड्डियां ले जाते दिखा आरोपी, गणना कक्ष में बढ़ी सख्ती और निगरानी

इधर एसडीओ तराई केंद्रीय शशि देव ने बताया वन विभाग के डॉक्टरों की टीम ने हथिनी को बचाने का हर संभव प्रयास किया उसको अंदरूनी चोट लगी थी लेकिन हथिनी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।