खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत 9 नामजद उपद्रवी के खिलाफ कुर्की का आदेश हुआ है। 

डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र रावत ने बताया कि फरार मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की तलाश में अलग-अलग टीमें लगी हैं और पुलिस की कई टीमें विभिन्न राज्यों में अब्दुल मलिक सहित फरार अन्य दंगाइयों को गिरफ्तार करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। वहीं इन फरार उपद्रवी के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत 9 नामजद उपद्रवियों के लिए कुर्की के आदेश जारी कराए हैं।

यह भी पढ़ें -  ​🚨 मोबाइल गेम के बाद मौत का साया: बिंदुखत्ता में 16 वर्षीय होनहार छात्र ने खाया सल्फास; परिवार स्तब्ध

वहीं हल्द्वानी के बनभूलपुरा कांड के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है जिसके बाद पुलिस अब्दुल मलिक की संपत्ति भी कुर्क करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा अब्दुल मलिक समेत कई अन्य नामजद आरोपियों को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  🚨🔴 एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में वोटर लिस्ट रिवीजन के बीच नेपाल ने जताई रोहिंग्या घुसपैठ की आशंका — सीमा पर हाई अलर्ट, डॉग स्क्वॉड तैनात 🔥🛑

बनभुलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर उसमें अवैध नमाज स्थल और मदरसा बनाने का आरोप है।

यह भी पढ़ें -  🚨🔴 प्रतिष्ठित कारोबारी की दुकान से 896 ग्राम चरस बरामद — कर्मचारी गिरफ्तार, एसओजी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 💥🛑

बुधवार को डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र सिंह रावत ने अपने एक बयान में कहा है कि अब्दुल मलिक को भगोड़ा घोषित कर दिया है। साथ ही उसकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad