ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बाबा नीम करौली महाराज के धाम से श्रद्धालुओं को दर्शन कराकर लौट रही केएमओयू की बस में ड्राइवर के सीट के नीचे अजगर मिला है. गनीमत रही कि अजगर ने ड्राइवर को नहीं काटा. इस संबंध में तराई केंद्रीय वन प्रभाग को सूचना दी गई. वहीं, सूचना मिलने के बाद तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

ड्राइवर के सीट के नीचे बैठा अजगर: बताया जा रहा कि कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन की बस चालक हितेंद्र सिंह रावत चला रहा था. बाबा नीम करौली महाराज के धाम से 28 यात्री बस में सवार होकर हल्द्वानी जा रहे थे. हल्द्वानी पहुंचने पर यात्रियों के उतरने का सिलसिला शुरू हो गया. इसी बीच उतरते समय एक यात्री की नजर अजगर पर पड़ी.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

अजगर को देखकर उड़े होश: चालक हरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पहले तो युवक की बात पर विश्वास नहीं हुआ, जिससे युवक ने दोबारा सांप होने की बात कही, तो देखा कि सीट के नीचे अजगर बैठा हुआ था, जिससे उसके होश उड़ गए. उन्होंने कहा कि इस संबंध में केएमओयू प्रबंधन और पुलिस को जानकारी दी गई.
रेस्क्यू टीम ने जंगल में अजगर छोड़ा:वहीं, रेस्क्यू टीम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया. इसके बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है. उन्होंने कहा कि अजगर छोटा था. संभवतः वो टायरों के माध्यम से बस के अंदर आया होगा.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad