खबर शेयर करें -

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी आज अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत उत्तराखंड पहुंच गए हैं. राहुल का यह दौरा निजी है और वह केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं और पुजारियों से मुलाकात करेंगे. राहुल दो दिनों का प्रवास भी यहीं करेंगे.

विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की व्यस्तता के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत केदारनाथ पहुंच गए हैं. राहुल गांधी जैसे ही केदरानाथ पहुँचे तो लोगो ने मोदी- मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया. राहुल गांधी यहां दो दिनों तक यहीं प्रवास करेंगे. यह राहुल गांधी की निजी यात्रा है.  राहुल गांधी दोपहर 12:15 बजे दिल्ली से देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और फिर 12:30 बजे एयरपोर्ट से केदारनाथ की तरफ रवाना होंगे.

यह भी पढ़ें -  उधम सिंह नगर: गौला में डूबा छात्र, शव बरामद दोस्तों के बयानों पर परिजनों का संदेह,

दो दिनों तक प्रवास करेंगे राहुल गांधी

यहां से राहुल गांधी हेलीकॉप्टर के जरिए केदारनाथ पहुंचेंगे. केदारनाथ धाम में राहुल गांधी रुद्राभिषेक करने के साथ-साथ पूजा-अर्चना करेंगे और फिर श्रद्धालुओं और पंडा-पुरोहितों से भी मुलाकात करेंगे. केदारनाथ में दो दिन प्रवास करने के बाद वह मंगलवार दोपहर को दिल्ली लौटेंगे. कांग्रेस नेता ने कांग्रेस समर्थकों से अपील की है कि यह दौरा उनका निजी दौरा है और कोई भी उनसे मिलने ना आए.

यह भी पढ़ें -  🚨 गौलापार में तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई, जानिए

कांग्रेस का पोस्ट

उत्तराखंड कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘राहुल गांधी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखण्ड आ रहे हैं. ये उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि इस निजी यात्रा का सम्मान करते हुए इस यात्रा को एकांत में पूर्ण करने दें. आप सभी अपना उत्साहपूर्वक समर्थन मन से कर सकते हैं और अगली बार अपने प्रिय नेता से मिल सकते हैं. जय श्री केदार!’

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में पेट्रोल पंप के सामने चलती कार बनी आग का गोला, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

आपको बता दें कि राहुल गांधी पहले भी केदारनाथ का दौरा कर चुके हैं. 2013 की आपदा के बाद वह केदारनाथ आए थे और उन्होंने पैदल ही यह यात्रा पूरी की थी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad