ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिटायर्ड फौजी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद थी. फिलहाल, पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है. मामले की सभी पहलुओं पर जांच पड़तात कर रही है.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

दरअसल, रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सोलानीपुरम में गोली चली है. इसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर देखा तो शिव कुमार त्यागी पुत्र सोमदत्त (उम्र 58 वर्ष) निवासी 416/2 सोलानीपुरम अपने बाथरूम के अंदर मृत अवस्था में पड़े मिले. पुलिस की मानें तो अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या की है.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

घटना के वक्त घर मौजूद थीं पत्नी और बहू: बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर उनकी पत्नी और बहू मौजूद थे. शिव कुमार त्यागी रिटायर्ड फौजी थे. जो काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है. हालांकि, पुलिस घटना को लेकर सभी पहलुओं पर जांच पड़तात करने में जुटी हुई है.

रिटायर्ड फौजी शिव कुमार त्यागी ने संभवत मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया है. घटना के समय उनकी पत्नी घर पर ही मौजूद थीं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. घटना की हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है. ताकि, आत्महत्या के कारणों का सही पता लगाया जा सके. – नरेंद्र बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक, सिविल लाइन कोतवाली

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad