ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं (26 अक्टूबर):
आज शाम करीब 4 बजे हल्द्वानी निवासी रवि जोशी अपने बेटे को ट्रेन में बैठाने के लिए कार से लालकुआं रेलवे स्टेशन जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार वन विकास निगम डिपो संख्या चार के सामने पहुँची, आगे चल रहे 18 टायरा ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिए, जिससे ट्रक के पीछे आ रही कार ट्रक के नीचे घुस गई।

हादसे में पत्नी किरन जोशी और बेटी आज्ञा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि रवि जोशी को मामूली चोटें आईं। बेटे को सुरक्षित रेलवे स्टेशन भेज दिया गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दुचौड़ ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी के निजी अस्पताल रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, क्रेन की मदद से कार को हटाकर यातायात सुचारु किया गया।  ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में अचानक ब्रेक लगाए थे, जिससे हादसा हुआ

।फोटो परिचय—दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।