खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: टनकपुर रोडवेज में कंडक्टर के पद पर तैनात एक युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया है. युवक को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान संदीप खर्कवाल उम्र 28 साल के रूप में हुई है. वहीं, ऊधमसिंहनगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.

 

पत्नी से विवाद होने पर पति ने की खुदकुशी: पुलिस के मुताबिक ग्राम जानखेड़ा निवासी संदीप खर्कवाल की 7 अगस्त को किसी बात पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी. विवाद इतना बढ़ गया, कि मामला कोतवाली तक पहुंच गया. पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया, लेकिन घर लौटने के बाद संदीप ने अपने कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया. घटना के बाद संदीप का चार दिनों तक सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चला,लेकिन डॉक्टर संदीप को बचा नहीं पाए. बहरहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad