ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

दो जुलाई को छह महिलाओं को टक्कर मारने के मामले में मेडिकल परीक्षण में स्कूल बस चालक द्वारा शराब पीने की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने हादसे की शिकार मृतक महिला के देवर की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

2 जुलाई को शाम चार बजे गंगापुर रोड स्थित निजी स्कूल के बस चालक ने काशीपुर हाईवे पर सवारी का इंतजार कर रही छह महिलाओं को रौंद दिया था। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। प्रकरण में पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया तो चालक द्वारा अत्यधिक शराब पीने की पुष्टि हुई।

 

उधर पिपलिया -एक प्रेम नगर निवासी नारायण मिस्त्री ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो जुलाई को उसकी भाभी मीनू मिस्त्री काम कर सवारी का इंतजार कर रही थी कि तभी स्कूल बस संख्या यूके-06 पीए-1112 ने महिलाओं को टक्कर मार दी।

इससे उसकी भाभी मीनू मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पता चला कि बस का चालक सुखविंदर सिंह निवासी बरसैना गुलडिया बिलासपुर यूपी ने अत्यधिक शराब का सेवन किया हुआ था। फ्लाईओवर पर भी अनियंत्रित बस चालक को लोगों ने रोकने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चालक को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad