खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। कोतवाली इलाके की प्रीत विहार कॉलोनी में एक पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर हमला करने का मामला सामने आया है। घायल ने जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया।

यह भी पढ़ें -  2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज, जिलाधिकारियों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश

प्रीत विहार कॉलोनी निवासी उस्मान अली ने बताया कि वह परिवार के साथ रहता है। मेहनत मजदूरी कर आजीविका चलाता है। आरोप था कि उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है और जब दोनों को पकड़ लिया तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर लोहे की राड से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें -  किच्छा-पंतनगर के बीच रेलवे फाटक 10 घंटे रहेगा बंद, इस वैकल्पिक मार्ग से गुजरें

जिससे वह घायल हो गया और भागकर अपनी जान बचाई। घायल ने जिला अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार कराया और रंपुरा चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।