ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: मानसून सीजन में उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है. रोजाना प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. जिसके जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है. देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि राज्य के अन्य जनपदों के अधिकांश स्थानों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं गरज व चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. राज्य के शेष जनपदो में कहीं-कहीं गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का अंदेशा जताया है. पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं तेज झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश गरज व तेज बौछार के साथ एक या दो दौर में होने की संभावना है. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C व 24°C के लगभग रहने की संभावना है. गौर हो कि प्रदेश में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. भारी बारिश से कई मार्ग पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से बाधित हो रहे हैं. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं और प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है.

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad