खबर शेयर करें -

जिले के रुद्रपुर में स्थित सिडकुल में ब्रिटानिया चौक के पास हाईवे पर एक टैंकर ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया।

इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी लगभग उम्र 35 से 38 साल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक स्कूटी से सिडकुल की तरफ जा रहा था और टैंकर की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें -  🚨 मोबाइल रिपेयरिंग के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़! कार से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद घटना

वही सूचना पर सिडकुल पुलिस के साथ ही एसडीएम मनीष बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।