खबर शेयर करें -

रुड़की: पुलिस ने पिछले दिनों लंबे समय से आईआईटी रुड़की के बाहर जिस्मफरोशी कर रही कुछ महिलाओं को गिरफ्तार किया। ये महिलायें यहां से सौदा तय कर रही थी। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित आईआईटी रूड़की कॉलेज के ठीक गेट के पास पुरुषों के लिए जिस्म के दाम तय किये जाते थे।

इसे लेकर जब मीडिया ने स्टिंग ऑपरेशन चलाया तो कई महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में आईं। इसके बाद कुछ दिनों के लिए ये महिलाएं नदारद हो गईं। बीते कुछ दिनों तक गायब रहने के बाद एक बार फिर ये महिलाएं सक्रिय हो गईं, काफी दिनों तक IIT रुड़की के सामने ही फिर से गंदे काम होते रहे। कॉलेज के पास कुछ महिलायें खुलेआम जिस्म के रेट तय करती दिखीं। शनिवार को आखिरकार इसकी सूचना पुलिस तक पंहुची, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही महिलाओं में भगदड़ मच गयी और वो भाग निकलीं। पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। जबकि कई महिलाएं पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad