खबर शेयर करें -

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान टनकपुर के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के विभाग अध्यक्ष श्री ललित मोहन जोशी को वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के *यंग अल्युमिनाई अवार्ड इंजीनियरिंग 2024* से वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी द्वारा सम्मानित किया गया | 

यह भी पढ़ें -  🇮🇳🌟🌟 बिंदुखत्ता की बेटी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट! मनीषा बिष्ट का भव्य स्वागत 🌟🌟

ललित मोहन जोशी को यह सम्मान 7 वर्षों के शोध कार्यों, अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर शोध पत्र (Scopus & SCI Index) प्रस्तुत एवं प्रकाशन करने, 19 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संस्थाओं की सदस्यता, पेटेंट प्रकाशन, स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट को पूर्ण करने एवं अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आयोजित एवं उनमें प्रतिभाग करने हेतु दिया गया |

यह भी पढ़ें -  🚨 🚨 🚨 लाइव आकर सुसाइड की कोशिश! उत्तराखंड की चर्चित व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने लगाया बड़ा आरोप🚨 🚨 🚨

इससे पहले भी नवंबर 2023 में राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा *देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान* से भी ललित मोहन जोशी को नवाजा गया है |