ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने नानकमत्ता क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने के एक आरोपी को शहदौरा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है

मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मुठभेड में घायल बदमाश से पूछताछ की और मामले में कई महत्वपूर्ण जानकारियों जुटाई पुलिस इस मामले में तीन अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा: एसएसपी

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा, “गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।” उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे नहीं सुधरे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। विगत सप्ताह वन विभाग की रंसाली रेंज टीम ने ग्राम कैथुलिया में अवैध तस्करी की सूचना पर छापेमारी की थी। इस दौरान तस्करों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक वन आरक्षी घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

वन विभाग की ओर से थाना नानकमत्ता में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने एसएसपी ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर टीमों का गठन किया और दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य वांछित आरोपियों के जंगल में छिपे होने की आशंका के चलते पुलिस ने जंगल में कांबिंग ऑपरेशन चलाया।