खबर शेयर करें -

गोरखपुर :फौजी की पत्नी ने ससुरालियों पर मारपीट करने के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  💥 “UCC में नेपाल, तिब्बत और भूटान के नागरिकों को भी मान्यता!” — धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में आठ बड़े फैसले, महिला सशक्तिकरण से लेकर स्वास्थ्य सुधार तक 🌄💼

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनके पति फौज में है। उनकी तैनाती दूसरे प्रदेश में हैं। वह ससुराल में रहती हैं। घर पर रहने वाले देवर और सास उनको प्रताड़ित करते हैं। उसने आरोप लगाया है कि देवर उसका हाथ पकड़ने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर उसने सीढ़ी से धक्का देकर गिरा, जिससे उसको चोट आई है। संवाद