ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल: जिले के भीमताल में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक सामुदायिक केंद्र भेजा गया, जहां घायल का उपचार चल रहा है. गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई. घटना सड़क किनारे बने एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

स्थानीय निवासी हेमंत ने बताया कि देर रात स्थानीय युवक परिचितों को छोड़कर वापस घर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान उसकी कार सड़क किनारे नहर में पलट गई. जिसमें कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकलकर प्राथमिक सामुदायिक केंद्र भेजा गया, जहां घायल का उपचार चल रहा है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे काफी लंबे समय से पैराफिट नहीं हैं. जिसके चलते कई बार इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

स्थानीय लोगों ने कई बार लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत जिलाधिकारी समेत तमाम लोगों को पत्र लिखकर भीमताल बाईपास किनारे नाले में रेलिंग या पैराफिट बनाने की मांग की. लेकिन अब तक उनकी समस्याओं के समाधान के लिए किसी जिम्मेदार ने कोई कदम नहीं उठाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी कई बार दो पहिया वाहन, ट्रक समेत कई वाहन पैराफिट और रेलिंग ना होने के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द नहर किनारे पैराफिट बनाए जाने की मांग की है. ताकि रात में होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad