ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी है, भारतीय क्रिकेटर भी नए साल का जश्न मना रहे हैं. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुबई में अपने परिवार के साथ जश्न मना रहे हैं, उनका वीडियो वायरल हुआ है.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दुबई में अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाया. पूरी दुनिया 2023 का स्वागत कर रही है और जश्न में डूबी है. टीम इंडिया के विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी जश्न में डूबे हैं.

साक्षी सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें दुबई में महेंद्र सिंह धोनी नए साल के स्वागत में आतिशबाज़ी का आनंद ले रहे हैं. उनकी गोद में बेटी जीवा धोनी है और दोनों ही आतिशबाजी का लुत्फ उठा रहे हैं.

साक्षी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस वीडियो को शेयर किया और लिखा कि साल 2023 का स्वागत थाला के साथ कीजिए. बता दें कि एमएस धोनी पिछले कुछ दिनों से दुबई में ही हैं, उन्होंने वहां पर ही क्रिसमस का जश्न भी मनाया था.

टीम इंडिया के कई सितारों ने अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ मालदीव में हैं, जबकि विराट कोहली भी यूएई में ही हैं.

आपको बता दें कि टीम इंडिया को अब 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेलनी है. हालांकि उस सीरीज़ में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे सीनियर प्लेयर्स नहीं हैं. श्रीलंका के खिलाफ भारत को वनडे सीरीज़ भी खेलनी है, जिसमें सीनियर प्लेयर्स की वापसी होगी.

श्रीलंका का भारत दौरा (जनवरी में):
•    पहला टी20 – 3 जनवरी, मुंबई
•    दूसरा टी20 – 5 जनवरी, पुणे
•    तीसरा टी20 – 7 जनवरी, राजकोट
•    पहला वनडे – 10 जनवरी, गुवाहाटी
•    दूसरा वनडे – 12 जनवरी, कोलकाता
•    तीसरा वनडे – 15 जनवरी, तिरुवनंतपुरम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad