ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, हल्द्वानी

श्री पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा नैनीताल पुलिस के सभी थाना प्रभारियों/प्रभारी महिला समाधान केंद्र/महिला सैल को महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रार्थना पत्रों को समय से जॉच कर उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

आज दिनांक 21.11.2022 को एसएसपी नैनीताल, श्रीमती प्रभा पन्त प्रो0 सदस्य एच्छिक ब्यूरो, व श्री डॉ0 युवराज पन्त, मनोचिकित्सक/कउांसलर व श्रीमती सुनिता कुवंर प्रभारी महिला समाधान केन्द हल्द्वानी की उपस्थिति में महिला ऐच्छिक व्यूरों में कुल 06 प्रकरणों में काउन्सिंलिंग करायी गयी, जिनमें से 02 प्रकरणों का निस्तारण (राजीनामा) किया गया तथा 03 प्रकरणों में आवेदकों द्वारा काउन्सिंलिंग हेतु अग्रिम तिथि नियत किये जाने का अनुरोध किया गया तथा प्रभारी महिला सैल को 01 प्रकरण में कोर्ट के समक्ष कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

मीडिया सेल हल्द्वानी
जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad