खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत मलिक का बगीचा क्षेत्र में नजूल भूमि पर निर्माणाधीन अवैध नमाज स्थल भवन एवं कथित मदरसा भवन को नगर निगम की टीम ने आज गुरुवार को जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  📰 रामनगर हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी में नगर निगम और प्रशासन द्वारा भारी फोर्स के साथ इंदिरा नगर क्षेत्र के अवैध मदरसे और नमाज स्थल को जेसीबी से तोड़ा। इस दौरान मौजूद मुस्लिम महिलाओं और युवकों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। उग्र हुई भीड़ ने पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया। इस पथराव में एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी और निगम कर्मचारी घायल हुए हैं वहीं जेसीबी का शीशा भी टूट गया है। हालांकि भारी विरोध के बावजूद नगर निगम ने नजूल भूमि पर निर्माणाधीन अवैध नमाज स्थल भवन एवं कथित मदरसा भवन को जेसीबी मशीन से तोड़ने का काम सुचारु रखा।