खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के देहरादून में बीते 18 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत होने के बाद दफनाए गए शव को मृतका की मां की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने कब्र से निकलवाकर, पोस्टमाटर्म कराया।

जिसके बाद शव को फिर से दफना दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को वादिनी मुमताज पुत्री रऊफ मरहूम, निवासी मोहल्ला मलकान बसी, किरतपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश द्वारा थाना बसन्त विहार पर एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके अनुसार, बीती 18 तारीख को उनकी पुत्री फराह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने और उसके ससुराल पक्ष द्वारा उसकी हत्या किये जाने की आंशका व्यक्त की गई। उन्होंने बताया कि उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के लिए मृतका के शव को कब्र से बाहर निकालने के सम्बन्ध में पत्राचार किया गया था।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: (बड़ी खबर) बिंदुखत्ता की बदहाल सड़कों पर एक्शन की तैयारी, PWD सचिव ने दिया आश्वासन

उन्होंने बताया कि आज तहसीलदार, सदर की उपस्थिति में मृतका फराह के शव को कांवली गांव कब्रिस्तान में कब्र से बाहर निकालकर शव का पंचायतनामा भरते हुए वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमाटर्म की कार्यवाही की गयी है। एसएसपी के अनुसार, पोस्टमाटर्म में डॉक्टर द्वारा मृतका के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं होना बताया गया। उन्होंने बताया कि मृतका के शव से बिसरे को संरक्षित किया गया है, जिसे अग्रिम जांच हेतु एफएसएल भिजवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमाटर्म की कार्यवाही के उपरांत मृतका के शव को परिजनों की उपस्थिति में पुन: दफनाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🔴उत्तराखंड को बर्बाद करते पर्यटक, रॉबर्स केव में कंधे पर स्पीकर लेकर पानी में डांस, वायरल वीडियो पर मचा बवाल; पर्यटकों के व्यवहार पर उठे सवाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad