ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

​लालकुआं (अग्रसर भारत ब्यूरो): लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिंदुखत्ता की जर्जर सड़कों की समस्या अब समाधान की ओर बढ़ रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव पंकज पांडे से भेंट कर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के कायाकल्प को लेकर ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

​मुलाकात के दौरान दीपेंद्र कोश्यारी ने सचिव को अवगत कराया कि क्षतिग्रस्त और बदहाल मार्गों के कारण स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित को देखते हुए मार्गों के मरम्मत, पुनर्निर्माण और डामरीकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू कराने की मांग की।

​ज्ञापन में शामिल प्रमुख मांगें:

  • ​बिंदुखत्ता स्थित अंडरपास से शिव मंदिर एवं सुभाष नगर तक क्षतिग्रस्त मार्ग का सुधारीकरण।
  • ​शहीद स्मारक से गोला गेट तक सड़क का पुनर्निर्माण और डामरीकरण।
  • ​शहीद स्मारक से हिरन बाबा मंदिर तक आवश्यक पैच वर्क।
  • ​कार रोड से बाई कालिका मंदिर होते हुए शांतिपुरी जाने वाले लिंक मार्ग की मरम्मत।
यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

​दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि ये सड़कें क्षेत्र के आवागमन की मुख्य जीवनरेखा हैं और इनके सुधरने से हजारों नागरिकों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि सचिव पंकज पांडे ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित व सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। विभागीय स्तर पर मिली इस सकारात्मक पहल से क्षेत्रवासियों में जल्द सड़क सुधार की उम्मीद जगी है।