खबर शेयर करें -

मैदानी इलाकों में मौसम ने अलग ही रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जहां दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं रात को ठंडक का अहसास बढ़ता जा रहा है।

मंगलवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था। लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को यह केवल 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा।

यह भी पढ़ें -  गौरीकुंड हेली हादसा: धामी सरकार पर हरदा का तीखा हमला, कहा-रात में उजाला दिखेगा तो हेलीकॉप्टर ऑपरेट करने लग जाएंगे

न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है:
📉 28 मार्च – 14°C
📉 29 मार्च – 11°C
📉 30 मार्च – 10.8°C
📉 31 मार्च – 9.8°C

यह भी पढ़ें -  छात्रवृत्ति घोटाला: 17 कॉलेजों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी, लाखों की स्कॉलरशिप डकारने का आरोप

 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि, जल्द ही न्यूनतम तापमान में भी उछाल आने की संभावना है।

By Editor