ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

शिक्षक द्वारा स्कूल की छात्राओं से छेड़खानी का मामला सामने आया है. स्कूल प्रशासन द्वारा आरोपी शिक्षक नफीस अहमद के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने से नाराज पीड़ित छात्राओं के परिजनों और अभिभावक संघ ने इंटर कॉलेज में प्रदर्शन किया

महिलाओं ने रोका उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री का काफिला, विधायक के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

शिक्षक द्वारा स्कूल की छात्राओं से छेड़खानी का मामला सामने आया है. स्कूल प्रशासन द्वारा आरोपी शिक्षक नफीस अहमद के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने से नाराज पीड़ित छात्राओं के परिजनों और अभिभावक संघ ने इंटर कॉलेज में प्रदर्शन किया. छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक के खिलाफ अभिभावकों ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी है. इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है. आरोपी शिक्षक पर पहले भी छेड़छाड़ का आरोप लग चुका है.

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

कोतवाली खटीमा की झनकट ग्राम सभा में राजकीय इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता नफीस अहमद पर जनजाति की छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. कल कक्षा 11 की अंग्रेजी क्लास की छात्राओं ने घर जाकर परिजनों को अध्यापक नफीस अहमद द्वारा उनसे छेड़छाड़ करने की शिकायत की. जिसके बाद परिजनों ने इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल से छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा.

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

वहीं, इस मामले से आक्रोशित अन्य अभिभावकों ने स्कूल गेट पर ताले जड़ दिए. पुलिस के आने के बाद गेट के ताले खोले गए. मामले को तूल पकड़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस और उप जिलाधिकारी खटीमा रविंद्र बिष्ट द्वारा परिजनों को समझाया गया.

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

वन विभाग ने अवैध खनन से भरे तीन डंपर किए सीज, रेत से भरा था दो डंपर; खनन माफिया में हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad