ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार दस सितंबर को बड़ा हादसा हो गया. हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में पलेठी के पास कार खाई में गिर गई. इस हादसे में कार में सवार तीन अध्यापको में से दो अध्यापकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल टीचर को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने अपनी गाड़ी से बेस हॉस्पिटल श्रीकोट श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक, तीनों शिक्षक टिहरी जिले के हिंडोलाखाल में ट्रेनिंग के लिए गए थे. ट्रेनिंग के बाद तीनों अपने घर श्रीनगर गढ़वाल के लिए लौट रहे थे. लेकिन बीच रास्ते में हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र के पलेठी के पास ड्राइवर का कार संख्या UK07 FR 6874 से नियंत्रण खो गया और कार बेकाबू होकर सीधे खाई में गिर गई.

Tehri

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खाई से शिक्षकों का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. हालांकि तब तक 46 साल के अर्जुन सिंह रावत पुत्र विजय सिंह रावत निवासी न्यू कॉलोलनी डांग, श्रीनगर गढ़वाल और 54 साल की अनीता नेगी पत्नी संतोष नेगी निवासी श्रीनगर की मौत हो चुकी है. हादसे में जान गंवाने वाले दोनों शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी में कार्यरत थे.

Tehri

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक विनोद कंडारी भी तुरंत घटनास्थल पहुंचे. और घायल 45 वर्षीया टीचर अनीता ममगाईं पत्नी अविनाश ममगाईं निवासी अपर श्रीनगर को अपनी कार से बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया. अनिता ममगाईं की हालत गंभीर बनी हुई है.

थाना हिंडोलाखाल के एसओ धनराज सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना में दो अध्यापकों की मौत हुई है. जबकि एक अध्यापिका घायल है. जिन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad