खबर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व कुछ प्रमुख नेताओं के भाजपा में जाने की चर्चाओं से कांग्रेस सतर्क हो चली है। पार्टी ने चर्चाओं के आधार पर अपने दो पूर्व विधायकों से सम्पर्क साधा है, हालांकि इनके गोलमोल जवाब पार्टी की चिंता दूर करने में नाकाम रहे हैं।

हाल ही में पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत कांग्रेस का दामन छोड़ चुके हैं।

अब चर्चा है कि कांग्रेस के दो पूर्व विधायक भी भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। साथ ही कांग्रेस के एक प्रदेश महामंत्री भी भाजपा में जा सकते हैं। बीते एक-दो दिन से तेज हो चली इन चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने दोनों पूर्व विधायकों का मन टटोला।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में नाबालिग लड़की को गिफ्ट में पायल देने पहुंचे 'आशिक', ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

हालांकि दोनों नेताओं ने फिलहाल भाजपा ज्वाइन करने से तो मना कर दिया है, लेकिन कांग्रेस उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है, इसलिए पार्टी उनके अगले कदम पर बारीकी से नजर रख रही है। कांग्रेस का तर्क है कि भाजपा अब हर सीट पर जरूरत से ज्यादा ओवरलोड हो चुकी है, ऐसे में सभी नेताओं को वहां जाकर भी कुछ हासिल नहीं होगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में डेंगू का खतरा: एक दिन में सात नए मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

फिलहाल कांग्रेस ऐसे मामलों में प्रतीक्षा करो और देखो की ही रणनीति अपना रही है। सम्पर्क करने पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि भाजपा जानबूझकर अफवाह उड़ा रही है, दोनों नेताओं ने पार्टी के साथ खड़े रहने की बात कही है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का दावा-भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस के कई नेता
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को बताया कि कांग्रेस के कई नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में ज्वाइनिंग कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का आगाज़: 9 नवंबर को लागू करने की तैयारी

उन्होंने बताया कि कांग्रेस के कुछ नेता सुबह 11 बजे भाजपा में शामिल होंगे जबकि कुछ दोपहर दो बजे भाजपा की सदस्यता लेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले, पूर्व में चुनाव लड़ चुके अन्य दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने का अभियान चला रही है। इसी के तहत सोमवार को बड़े स्तर पर कांग्रेस के नेता भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।