खबर शेयर करें -

टिहरी के घनसाली ब्लॉक के भिगुन तिनगढ़ गांव में भारी भूस्खलन हुआ है जहां कई मकान मलबे में दफन हो गये है प्रशासन में समय रहते हुए पूरे गांव को खाली कर दिया जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया है 

अलबत्ता पूरे गांव पर इस भूस्खलन का बड़ा असर पड़ा है इस देवीय आपदा में आ रही खबरों के अनुसार 15 आवासीय मकान मलबे में दब गए हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं, ग्रामीण सुबह ही खाली कर चुके थे घर, प्रशासन के सामने सामने हुआ भूस्खलन

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

भिलंगना प्रखंड में पट्टी बूढ़ा केदार के ग्राम पंचायत तोली गांव में बीती रात को हुई मूसलाधार बारिश से एक घर के पीछे भारी भूस्खलन हो गया जिसमें मां बेटी जिंदा दफन हो गए हैं, आपदा की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने क्षेत्र के संबंधित सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है साथ ही प्रभावित ग्रामीणों को शीघ्र ही व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  (Big breking)घरेलू गैस की आपूर्ति रहेगी सुचारु, घबराने की जरूरत नहीं: सुरुची इंडेन गैस सर्विस

 

मौके पर पहुंचे जिला अधिकारी व क्षेत्रीय विधायक ने पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि के चेक दे दिए हैं, साथ ही विधायक ने गांव की सर्वे कर प्रभावित परिवारों को विस्थापन करने की बात कही है। जिला प्रशासन ने भूस्खलन क्षेत्र तिनगढ़ गांव को ऐतिहात के तौर पर खाली कर दिया है।