ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुड़की: हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. यहां लखनोता के सुसाड़ी कला गांव में मामूली से घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. छोटे भाई का मर्डर करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में छुट्टियों पर भी खुले रहेंगे धान खरीद केंद्र, 20 अक्टूबर को रहेगा अवकाश

जानकारी के मुताबिक झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सुसाड़ी गांव का रहने वाले ऋषि के दो बेटे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों बेटे अलग-अलग रहते है. मंगलवार 15 अक्टूबर को को ऋषि का बड़ा बेटा बाबू धारदार हथियार लेकर अपने छोटे भाई अंकित के घर पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के बाबू ने अंकित के सिर पर हमला कर दिया.

इस हमले में अंकित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. बताया गया है कि दोनों भाइयों के बीच यह विवाद मामूली था, लेकिन गुस्से में आकर बाबू ने आपा खो दिया और अंकित जान ले ली. दोनों भाइयों के बीच करीब एक साल पहले भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, उस समय तो किसी तरह से मामला सुलझा लिया गया था.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तत्काल वारदात स्थल पहुंची. पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल रूड़की भेजा. हत्या के बाद से ही आरोपी बाबू फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. झबरेड़ा थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, अब पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट; उल्लंघन पर ₹1,000 का चालान
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad