ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही यात्रियों की बस बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस अनियंत्रित होकर पुश्ते पर अटकी तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जहां हादसा हुआ वहां हाईवे चौड़ीकरण के तहत पुलिया निर्माण का काम चल रहा है।

IPL अपडेट – सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को नौ रनों दी शिकस्त,

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पुश्ते पर लटक गई। बस में 28 यात्री सवार थे। गनीमत रही बस पुश्ते पर लटक गई और खाई में गिरने से बच गई। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था शनिवार को राजस्थान के यात्री बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे कि लामबगड़ से आगे जेपी बैराज के पास यात्रियों की बस ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पुश्ते को तोड़ते हुए आधे पुश्ते पर लटक गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए

इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जहां हादसा हुआ वहां हाईवे चौड़ीकरण के तहत पुलिया निर्माण का काम चल रहा है। सूचना पर गोविंदघाट थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद बस को क्रेन की मदद से सड़क तक लाया गया। इसके बाद यात्री उसी बस से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

नशे के खिलाफ अभियान – लाखों की स्मैक के साथ दबोचा गया एक और स्मैक तस्कर,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad