खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में बुधवार 16 जुलाई को होटल में मिले प्रेमी जोड़े को लेकर जमकर हंगामा हुआ. बताया जा रहा कि प्रेमी जोड़ा अलग-अलग समुदाय से था, जिसके कारण विवाद ज्यादा बढ़ गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और जांच पड़ताल की.

पुलिस सभी को थाने लेकर आई और युवक-युवती से पूछताछ की. थाने में भी लोग हंगामा करते रहे. पहले तो पुलिस ने लोगों को शांत किया और युवक-युवती के दस्तावेज जांचे. पुलिस ने बताया कि युवक-युवती बालिग निकले. हालांकि होटल में दोनों की कोई एंट्री नहीं हुई थी. इसीलिए पुलिस ने होटल संचालक पर कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में बारिश का कहर: मां-बेटे समेत 4 की मौत, केदारनाथ में महिला तीर्थयात्री की जान गई; आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल में अक्सर इसी तरह का धंधा चलता रहता है. इससे उनके इलाके का माहौल खराब हो रहा है. लोगों ने होटल को नियमों के खिलाफ बनाए जाने का भी आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें -  🚨 मंदिर से लौट रहे पर्यटकों की कार का भीषण हादसा, चार की मौत; झपकी ने छीन ली चार जिंदगियां

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि पुलिस ने युवक-युवती के दस्तावेज जांचे, जिसमें दोनों बालिग पाए गए. लोगों को समझाकर शांत कराया गया. होटल के एंट्री रजिस्टर में खामी पाए जाने पर होटल स्वामी का 10 हजार रुपये का चालान किया गया. साथ ही युवक-युवती का भी पुलिस एक्ट में चालान किया गया है. साथी पुलिस ने होटल स्वामी को चेतावनी भी दी है.

यह भी पढ़ें -  🚌 रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad