mausam
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हर रोज तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। करीब दस दिन पहले देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दस दिन में ही शहर के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है।

अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, तीन हमलावरों ने कॉल्विन अस्पताल के पास कियाहमला

देहरादून में गर्मी ने पिछले सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वर्ष 2016 के बाद इस बार अप्रैल का पहला पखवाड़ा सबसे गर्म रहा। वर्ष 2016 में अप्रैल में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं, इस बार देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अगले एक-दो दिन में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

विगत कुछ दिनों से दून का तापमान लगातार बढ़ रहा है। हर रोज तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। करीब दस दिन पहले देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दस दिन में ही शहर के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक दो से तीन दिन में पारा और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

न्यूनतम तापमान रह सकता है 15.2 डिग्री सेल्सियस 

हालांकि, मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को दून सहित उत्तराखंड के सभी जनपदाें में बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, रविवार को भी दून में तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है। न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

उत्तराखंड में बढ़ता जुर्म – नशा मुक्ति केंद्र में संचालक और मैनेजर ने बेसबॉल के बैट से पीटकर की थी युवक की हत्या, जानिए पूरी घटना

अधिकतम तापमान

देहरादून – 37
पंतनगर – 37.2
मुक्तेश्वर – 24.3
न्यू टिहरी – 25.6

स्कूल मालिक के घर दिनदहाड़े चोरों ने की डकैती, परिवार को बंधक बना लूटे सोने के गहने व नकदी

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad