हल्द्वानी, कई दिनों से हो रही बारिश का सिलसिला अब कुछ दिनों के लिए थम जाएगा। अगले कुछ दिनों तक तापमान में उछाल आएगा। बाद में मानसून की इंट्री होगी और बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
आगामी 11 जून से पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है। देहरादून में शनिवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही। तेज धूप के कारण तपिश ने झुलसा कर रखा तो वही पारे में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
देहरादून का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। ऐसे में देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह और शाम के समय से गर्मी से राहत है।
वही पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर धूप खिलने की वजह से तापमान बढ़ रहा है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कभी-कभी आंशिक बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.4 न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा । उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम तापमान 21. 6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.9 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नहीं टिहरी का अधिकतम तापमान 26.5 ऑन न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश भर में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने और चटख धूप खिलने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आगामी 11 जून को प्रदेश में ताजा पश्चिमी विकसित सक्रिय होने से बारिश हो सकती है।
शुक्रवार को राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई। हल्द्वानी में धूप निकली और मौसम अपेक्षाकृत गर्म था। अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। इधर मुक्तेश्वर में पारा 22.5 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है। यहां दिन के समय मौसम सुहावना है तो राम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अनुमान जताया है कि अब 10 जून तक राज्य में सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। पिछले कई दिनों से मैदानी इलाके के लोगों को गर्मी से काफी राहत थी। इसके बाद मानसून सक्रिय होने की संभावना है। 11 से 12 जून के दौरान राज्य के सभी जिलों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।



