खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऋषिकेश (Rishikesh) में पुलिस ने रेखा नाम की महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार की गई महिला के खिलाफ 14 केस दर्ज हैं. उसके पास 13 ग्राम स्मैक भी मिली है.

उत्तराखंड के ऋषिकेश (Rishikesh) में पुलिस ने एक महिला ड्रग तस्कर (female drug smuggler) को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों का कहना है कि इस महिला के खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं. जब उसे अरेस्ट किया गया तो उसके पास से 13 ग्राम स्मैक मिली. यह महिला ऋषिकेश के साथ ही आसपास के जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी करती थी. सूचना के बाद पुलिस टीम ने एक्शन लिया है.

यह भी पढ़ें -  ​अग्रसर भारत: उत्तराखंड विशेष समाचार बुलेटिन

दरअसल, ऋषिकेश और आसपास के तीन जिलों में लंबे समय से गांजा, चरस और स्मैक सहित प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी की खबरें पुलिस को मिल रही थीं. इसी को लेकर पुलिस ने सूचना के बाद जानकारी पुख्ता की और छापा मारने के लिए टीम गठित की गई.

यह भी पढ़ें -  ​विशेष विश्लेषण: उत्तराखंड में गैस की किल्लत महज अफवाह, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू; भ्रामक खबरों पर शासन सख्त

पुलिस टीम ने इनपुट के आधार पर न्यू त्रिवेणी कॉलोनी एरिया में छापा मार दिया. इस दौरान पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला के पास से करीब 13 ग्राम स्मैक बरामद की गई है.

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: बेखौफ सांडों का 'तांडव', मोबाइल शॉप में घुसकर मचाई भारी तोड़फोड़; प्रशासन की चुप्पी से जनता में आक्रोश, वीडियो

इस संबंध में जानकारी देते हुए त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि पुलिस ने रेखा साहनी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है. रेखा के खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि महिला रेखा को न्यू त्रिवेणी कॉलोनी ऋषिकेश में उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस महिला को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad