ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं में सनसनी: बेटी के घर आई मां पर ससुर ने सरिए से किया जानलेवा हमला, अंगूठा टूटा, अस्पताल पहुंची महिला

लालकुआं में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगर के बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में अपनी बेटी से मिलने आई मां पर जानलेवा हमला हो गया। जानकारी के अनुसार सुनीता मंडल के घर आई उनकी 50 वर्षीय मां पुष्पा मंडल पर ससुर अमूल्य मंडल ने लोहे की सरिया से अचानक हमला कर दिया। इस हमले में पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके हाथ का अंगूठा टूट गया।

 

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

गंभीर हालत में जब मां-बेटी को कोतवाली लाया गया तो पुलिस ने उन्हें सांत्वना देते हुए तुरंत अस्पताल भेजा और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

पीड़िता सुनीता मंडल का आरोप है कि उसका ससुर अत्यंत निर्दयी और क्रूर है, जो आए दिन उसके साथ भी मारपीट करता है। उसने कोतवाली पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।