खबर शेयर करें -

प्रांतीय उधोग व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी के प्रतिष्ठान मैमोरीज डिजिटल वर्ल्ड में देर रात चोर ने सेंधमारी करते हुए दुकान में रखा मोबाईल, सामान सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया

घर में पेंट करने आए युवक ने की चोरी, जेल जाने के डर से कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या

प्रांतीय उधोग व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी के प्रतिष्ठान मैमोरीज डिजिटल वर्ल्ड में देर रात चोर ने सेंधमारी करते हुए दुकान में रखा मोबाईल, सामान सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, बेस अस्पताल में भर्ती; नशे के विरोध पर रंजिश का आरोप

जानकारी के अनुसार देर रात एक चोर ने व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी की लालकुआँ कोतवाली के नजदीक गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित मेमोरीज डिजिटल वर्ल्ड में सेंधमारी करते हुए पीछे से दीवार तोड़कर दुकान के अन्दर प्रवेश कर दुकान में रखे कई नये मोबाईल, नकदी सहित महंगे सामानों पर हाथ साफ कर दिया है रोज की भांति जब सुबह दुकान स्वामी संजय जोशी अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचे और दुकान खोली तो अन्दर का नजारा देख कर दंग रह गये दुकान का सामना तितर बितर पड़ा था और पीछे से दुकान की दीवार टूटी पड़ी थी

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'

जिसके बाद व्यापारी नेता संजय जोशी द्वारा कोतवाली लालकुआँ में वारदात की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा उक्त दुकान का मौका मुआयना करते हुए सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:काम शुरू होने से पहले ही लग गया 'शुभारंभ' का पत्थर, निरस्त टेंडर के बीच श्रेय की सियासत पर उठे सवाल

पंतनगर – फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में उप वित्त नियंत्रक बर्खास्त, केस दर्ज करने की भी संस्तुति

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी व्यापारी नेता संजय जोशी की दुकान में चोरी का प्रयास किया जा चुका है जिसमे पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया था वही अब फिर से चोरी की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad