ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में बुधवार की दोपहर फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब 3:28 बजे भूकंप का झटका महसूस हुआ, जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र अस्सी गंगा के कफलों में था, जो धरती से लगभग पांच किलोमीटर नीचे स्थित था।

यह भी पढ़ें -  Breaking: लालकुआं-बिंदुखत्ता के राजीव नगर में दिखा 8-9 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, वीडियो

एक सप्ताह में तीन दिन लगातार आए भूकंप के झटकों ने स्थानीय निवासियों को चिंता में डाल दिया है। शुक्रवार को भी उत्तरकाशी में तीन बार भूकंप के झटके महसूस हुए थे, जिससे लोगों में भय व्याप्त हो गया था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इस महीने राज्य में अन्य स्थानों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 10 जनवरी को बागेश्वर जिले में रात एक बजे के आसपास 2.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके अलावा, उत्तरकाशी में 7:41 पर 2.7 तीव्रता का और फिर 8:19 पर 3.5 तीव्रता का झटका महसूस हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार, पौने ग्यारह बजे भी झटके महसूस किए गए थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, अब पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट; उल्लंघन पर ₹1,000 का चालान

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और भूकंप के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है। ऐसे लगातार भूकंप के झटकों से लोग भयभीत हैं, और इस घटनाक्रम ने एक बार फिर उत्तराखंड में भू-गतिकीय गतिविधियों की बढ़ती चिंता को उजागर किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में छुट्टियों पर भी खुले रहेंगे धान खरीद केंद्र, 20 अक्टूबर को रहेगा अवकाश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad