खबर शेयर करें -

आगरा में युवती ने बीच हाईवे हंगामा काट दिया। बड़े वाहनों के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। इससे हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। वह नशे में बेवफाई के गीत गा रही थी।

इस दौरान प्रेमी मौके पर आ गया। युवती उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाकर घर भेजा।

घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र में लॉयर्स कॉलोनी कट हाईवे की है। सुल्तानगंज पुलिया क्षेत्र की युवती कुछ दिनों से अपने पति से अलग मायके में रह रही है। वहां उसे बेलनगंज निवासी एक युवक से प्यार हो गया। युवक ने बताया कि वह आवास विकास परिषद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। युवती के साथ प्रेम संबंध है।

युवती का आरोप है कि प्रेमी ने शादी का वादा किया था। बुधवार शाम को वह मिलने आई तो प्रेमी ने उसे शराब पिला दी। शादी करने के लिए कहा तो मारपीट करने लगा। इससे नाराज होकर वह हाईवे पर जान देने आई है। न्यू आगरा थाना प्रभारी ने बताया कि युवक-युवती से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad