ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में रात शराब पीने के बाद युवक ने फूड डिलीवरी एप से मटन मोमो ऑर्डर किए। मोमो खाने के बाद युवक ने यह कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया कि मोमो में मटन की जगह बीफ का इस्तेमाल किया गया है। उसने रात थाने में हंगामा किया और सुबह साथियों के साथ फिर थाने पहुंच गया। शिकायत पर पुलिस ने रेस्टोरेंट से मोमो के सैंपल भरवाए हैं।

जानकारी के मुताबिक युवक डहरिया का रहने वाला है। बुधवार रात उसने दोनों के साथ शराब पी और फिर ऊंचापुल स्थित एक रेस्टोरेंट से मटन मोमो ऑडर्र किए। खाने के बाद नशे में धुत युवक को लगा कि मोमो में मटन नहीं बीफ डाला गया है। नशे में धुत युवक रात ही शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। उसे समझाते-समझाते पुलिस को रात 12 बजे गए। किसी तरह पुलिस ने उसे घर भेजा, लेकिन सुबह बीफ की बात उसने एक संगठन तक पहुंचा दी।

जिसके बाद युवक के साथ मुखानी थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा की टीम को बुलाया और रेस्टोरेंट पहुंच कर मोमो के सैंपल भरवाए। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि युवकों के आरोप पर रेस्टोरेंट से सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad