खबर शेयर करें -

प्रदेश में बढ़ता चोरों का खौफ इस बार अज्ञात चोरों ने स्कूटी पर हाथ साफ करते हुए पुलिस को चुनौती दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में धौलाखेड़ा, अर्जुनपुर गोरापड़ाव निवासी हेम चन्द्र पांडे ने कहा है कि वह बीती 2 अगस्त को स्कूटी संख्या यूके 04एफ-7273 पर सवार होकर गोरापड़ाव स्थित शोरूम में कार्यरत अपने पुत्र योगेश से मिलने गया था। उसने स्कूटी शोरूम के बाहर खड़ी कर दी।
जब वह कुछ देर बाद शोरूम से बाहर निकला तो स्कूटी अपने स्थान से गायब थी। स्कूटी को गायब देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने स्कूटी की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने स्कूटी चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad