खबर शेयर करें -

क महिला के घर चोरी हो गई। पड़ोसी चोर लाखों रुपये के जेवर और हजारों की नगदी लेकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पिछले तीन 4 से अपने 6 साल के बच्चे को लेकर महिला भोटियापड़ाप पुलिस के चक्कर काट रही है। कार्रवाई करना तो दूर पुलिस उसकी तहरीर देखने को भी तैयार नहीं है।  

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में 70 साल की बुजुर्ग महिला से ठगी-लूट, भूत-प्रेत का डर दिखाकर उतरवाए करीब 3 लाख के जेवर

वैलेजॉली लॉज आवास विकास निवासी शिवानी सोलंकी ने बताया कि 26 दिसंबर की सुबह उसके घर में एक नाबालिग लड़का घुस गया। आरोपी पड़ोसी है। उसने अलमीरा का लॉक तोड़कर जेवर और नगदी चोरी कर ली। कुछ देर बाद शिवानी कमरे में पहुंची तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा खोलकर देखी तो सोने की चेन, कुंडल, अंगूठी, सोने का एक सिक्का और 12 हजार रुपये की नगदी गायब थी। घटना के बाद जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पड़ोस का रहने वाला15-16 साल का लड़का घर के अंदर घुसता और फिर चोरी के बाद सामान लेकर भागता दिखा।

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून में फिर गूंजी गोलियां: डंडे से कार का शीशा तोड़ा, जवाब में हुई फायरिंग; शिमला बाईपास तक पीछा

शिवानी ने पुलिस को 27 दिसंबर को इसकी जानकारी दी। चार दिन से लगातार महिला कभी कोतवाली-चौकी के चक्कर लगा रही है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो महिला को न्याय मिलेगा। पुलिस ने महिला को परेशान किया है तो उनका भी जवाब-तलब होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 गोरापड़ाव में दिनदहाड़े बड़ी डकैती से हड़कंप, SOG बनकर पहुंचे नकाबपोशों ने लाखों की नकदी और जेवर लूटे; 40 पुलिसकर्मियों की टीम जांच में जुटी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad